दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार...

दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार…

बेगूसराय- बेगूसराय में शराबबंदी के बीच एक दूल्हा शराब के नशे में शादी करने पहुंचा जहां जयमाला के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। घटना छौराही थाना क्षेत्र के सावंत पंचायत के वार्ड नंबर संख्या 14 की है। बता दें कि परिजनों ने दूल्हे के शराब के नशे में रहने के बावजूद जयमाला की रस्म कराई लेकिन उसके बाद लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। बाद में परिजनों ने शादी में खर्च किए गए राशि की वापसी की मांग को लेकर दूल्हा समेत छह लोगों को बंधक बनाकर लिया और शेष बराती वापस अपने घर चले गए।।