छपरा- मशरक में बाढ़ पीड़ितों ने की जीआर राशि की मांग

मशरक में बाढ़ पीड़ितों ने की जीआर राशि की मांग

मशरक में बाढ़ पीड़ितों ने की जीआर राशि की मांग

छपरा- मशरक प्रखंड के दुरगौली पंचायत के सैकड़ों महिला पुरुष बाढ़ पीड़ितों ने जी आर राशि नही मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा व प्रदर्शन किया। वहीं सीओ ललित कुमार सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिया कि नियमानुसार सरकार बाढ़ पीड़ितों के खाते में जी आर राशि भेज रही है। वहीं दुसरी तरफ बाढ़ पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उन्हें सिर्फ आश्वासन हीं दिया जाता है। लेकिन उसके बाद कोई निदान नहीं निकलता।