नालंदा- जमीनी विवाद में गोलीबारी की वारदात…

जमीनी विवाद में गोलीबारी की वारदात

जमीनी विवाद में गोलीबारी की वारदात

नालंदा- नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के चैधरी कॉलनी में जमीनी विवाद में हुए गोलीबारी में गोली लगने से दो युवक घायल हो गय। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय निवासी अभिषेक कुमार और कुंदन कुमार बिहार थाना चैधरी कॉलनी मोहल्ले में जैसे ही पहुंचे की पहले से घात लगाये बदमाशों ने दोनों पर गोलीबारी कर दी। जिसमें दोनों युवक गोली लगने से घायल हो गय। इधर घटना के बाद पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।