मोकामा- किसानों ने किया 15 अक्टूबर से बेमियादी आंदोलन का ऐलान

किसानों ने किया 15 अक्टूबर से बेमियादी आंदोलन का ऐलान

किसानों ने किया 15 अक्टूबर से बेमियादी आंदोलन का ऐलान

मोकामा टाल क्षेत्र में समय पर रबी फसल की बुआई नहीं होने और जल-जमाव कायम रहने से नाराज किसानों ने 15 अक्टूबर से बेमियादी आंदोलन का ऐलान किया है। मरांची टाल विकास समिति के बैनर तले मोकामा-बड़हिया टाल क्षेत्र के हजारों किसान मरांची हाई स्कूल में अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज करेंगे। पिछले तीन साल से मोकामा टाल क्षेत्र में रबी फसल की बुआई नहीं हो रही है। समय पर जल निकासी नहीं होने से तीन साल से किसानों की हालत काफी दयनीय हो गयी है।