चुनावी जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत कर दी है

चुनावी जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत कर दी है

चुनावी जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत कर दी है

बख्तियारपुर- बख्तियारपुर विधानसभा के वर्तमान भाजपा विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लु मुखिया अब पूरी तरह से चुनावी जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में वे बख्तियारपुर प्रखंड के मिसि ग्राम पंचायत पहुंचे,जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम की शुरुआत करने पहले विधायक ने मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके उपरांत कार्यक्रम का शुरुआत किया। इस दौरान विधायक ने मिसि पंचायत के बाजितपुर, गेरुआरी समेत आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। इसके साथ ही खुद को एकबार फिर से विधायक बनाने और बिहार में एक बार फिर से एनडीए को बहुमत से जिताने के लिए लोगों से वोट मांगा।