Buxar-house shocked, the girl hanged

बक्सर -घर वाले हैरान, युवती ने लगा ली फांसी

पूरा मामला बक्सर जिला के कुरान सरैया थाना क्षेत्र का है जहां घर वाले अपने काम में जुटे थे। बेटी ने सबको चाय-पानी उपलब्ध कराया। मां-पिता से पूछकर खाना बनाने चली गई। जब दस-ग्यारह बजने को आए तो मां-पिता घर के अंदर आए। दरवाजा अंदर से बंद था। उसे पीटकर आवाज देने लगे। लेकिन, अंदर से कोई आवाज नहीं मिली। उनकी चिंता बढऩे लगी। सयानी बेटी अंदर है। कुछ अनहोनी तो नहीं हुई। आस-पास लोग शोर सुन एकत्र हुए।
सबकी मदद से दरवाजा खुला तो बेटी का शव फंदे से लटका मिला। उसने छत की कंडी में रस्सी लगा जीवन लीला समाप्त कर ली थी। घटना आज सोमवार को कोरानसराय थाना के महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर दखिनाव टोला में हुई। बच्ची के पिता रामविलास कमकर ने बताया कि बेटी चंदा बहुत अच्छी लड़की थी। घर का सारा काम अपनी मां के साथ करती थी। अचानक ऐसा क्या हुआ। हमारी समझ में नहीं आ रहा। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तरह-तरह की है