वैशाली- भारतीय जनता पार्टी के लालगंज विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक

भारतीय जनता पार्टी के लालगंज विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक

भारतीय जनता पार्टी के लालगंज विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक

वैशाली- खबर वैशाली के सराय से है जहां भारतीय जनता पार्टी लालगंज विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक सराय आईटीआई कॉलेज में हुई। जिसकी अध्यक्षता लालगंज नगर मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार ने की। जबकि संचालन लालगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश कुमार ने किया। बैठक में लालगंज विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा मे लालगंज विधानसभा की टिकट से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह को चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया। वही पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का जो आदेश होगा वैसा वो करेंगे।