अररिया सदर अस्पताल को मिली महिला चिकित्सक

अररिया सदर अस्पताल को मिली महिला चिकित्सक

अररिया सदर अस्पताल को मिली महिला चिकित्सक

अररिया- अररिया सदर अस्पताल में डॉक्टर कुमारी अनामिका ने महिला चिकित्सक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पहली बार एमबीबीएस महिला डॉक्टर ने योगदान किया है। यहां लंबे अर्से से महिला डॉक्टर की मांग की जा रही थी। बता दें कि वर्शों से जिले के सबसे बड़े अस्पताल में महिला चिकित्सक के नहीं होने से महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। महिला चिकित्सक डॉ. कुमारी अनामिका ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सदर अस्पताल में आकर महिलाओं की हर तकलीफों का इलाज वो करेंगी।