रेलवे स्टेशन पर आन-बान-शान से लहरा 100 फीट ऊंचा तिरंगा….

रेलवे स्टेशन पर आन-बान-शान से लहरा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

नालंदा- दानापुर रेल मंडल द्वारा बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा आन-बान-शान से लहरा। सांसद कौशैलेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्व्ज का ऑनलाइन अनावरण किया। इस मौके पर डीआरएम सीनियर डीसीएम समेत रेलवे के अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे। सांसद व वरीय रेल अधिकारियों ने बताया कि इससे नालंदा का गौरव बढ़ेगा।